इवेंट्स ताज़ा खबरें देशप्रदेश 

शास्त्री जयंती पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा शास्त्री प्रतिमा पर माल्यापर्ण

जय जवान जय किसान का नारा देने वाले राष्ट्र प्रेमी, स्वतंत्रा संग्राम सैनानी, कायस्थ गौरव देश के पूर्व प्रधानमंत्री *स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी* की जयंती पर कायस्थ समाज की सबसे प्राचीन व राष्ट्रव्यापी संस्था अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की इंदौर इकाई ने विगत 20 वर्षों की परंपरा अनुसार, समाज व देश की महान शक्शियत स्वर्गीय लालबहादुर शस्त्री जी को आदर सहित उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया व स्मरण किया।

इस अवसर पर शहर की प्रथम नागरिक महापौर मालिनी गौड़, प्रदेश महामंत्री रत्नेश श्रीवास्तव, प्रदेश महिला अध्य्क्ष वीना सक्सेना, प्रदेश युवा अध्य्क्ष विशाल सक्सेना, वरिष्ट पत्रकार प्रतीक श्रीवास्तव, संभाग अध्य्क्ष सुरेश कानूनगों, संभाग सचिव सुरेश अजनबी, जिला अध्य्क्ष सुशील निगम, जिला सचिव सुभाष श्रीवास्तव, महिला जिला अध्य्क्ष ममता सक्सेना, महिला सचिव रश्मि सक्सेना, साधना सक्सेना, सुनीता सक्सेना, दिनेश श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव (महू), हरीश सक्सेना सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इंदौर की समाज सेविका लिली डाबर को प्रशस्ति पत्र देकर कायस्थ समाज की ओर से उनकी सेवाओ के लिए सम्मानित किया।

शास्त्री प्रतिमा के साथ गांधी प्रतिमा पर भी जाकर समाजजनों ने माल्यापर्ण किया।

*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पंजीकृत*

Related Articles

Back to top button